फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक खाकर छह मोर-सारस की मौत

Wed, 15 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धन्नीनिवादा गांव में खेत में डाले गए कीटनाशक खाकर चार सारस, दो मोर और एक कुत्ते की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शकूर खां निवासी औझान ने राजीव द्विवेदी निवासी धन्नीनिवादा का खेत बलकट पर लिया था। सोमवार को शकूर खां ने मक्के की फसल को कीटों से बचाने के लिए खेत में रसायन डाला था, जिसे खाकर दो मोर, चार सारस और एक कुत्ते की मौत हो गई। पक्षियों की मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी कहिंजरी में दी।
विज्ञापन



वनाधिकारी रामशरण शुक्ला ने बताया कि गार्ड राजकुमार शाह को भेजा गया है। मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं चौकी इंचार्ज कहिंजरी विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामला रामदीनपुर्वा थाना रूरा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें