फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

Wed, 13 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
फीलखाना थाने के घेराव के दौरान विधायक सलिल विश्नोई व अन्य भाजपाइयों को रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदात से गुस्साए भाजपाइयों ने मंगलवार को फीलखाना, बजरिया और बाबूपुरवा थाने का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। फीलखाना थाना परिसर में घुसने को लेकर विधायक सलिल विश्नोई और उनके समर्थकों के साथ पुलिस की जमकर हाथापाई हुई। आखिर में भाजपाई थाने के अंदर घुसने में कामयाब हो गए। सलिल के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र की पार्षद नीना अवस्थी भी इस दौरान गश खाकर गिर पड़ीं। काफी देर तक वहां हो हल्ला मचा रहा।
विज्ञापन

इसी तरह बजरिया थाने में हुई सभा में उत्तर इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। नेताओं ने कानून व्यवस्था के हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार को विफल बताया। इसके अलावा बाबूपुरवा थाने में भाजपाइयों ने अपराध वृदिध के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय सतीश चंद्र को सौंपा। विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया की अगुवाई में भाजपाई दोपहर में थाने के पास एकजुट हुए। यहां से पुलिस और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए थाने पहुंचे और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। अंदर जाने की बात पर पुलिस से नोकझोंक हुई। सीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान एमएलसी अरुण पाठक, नीरज चतुर्वेदी, सुरेश अवस्थी, जगदीश तिवारी, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता गुप्ता, गायत्री उमराव, अभिनव शुक्ला उर्फ गोलू, एचपीएस लांबा, विवेकशील शुक्ला, सतीश शर्मा, हरीशंकर गुप्ता, सुमित शर्मा, अनूप तिवारी, चिंता सिंह चंदेल, विनोद शर्मा, प्रकाशवीर आर्य, राजेश श्रीवास्तव, मनोज पंत, विजय गुप्ता, अर्चना आर्य, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें