फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालय पहुंचे भक्तों पुलिस ने लौटाया

विज्ञापन
sawan - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर/सजेती। सावन के दूसरे सोमवार को रोक के बावजूद प्रमुख शिवालयों में शिवभक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचे। शिवालयों में भीड़ के चलते पुलिस ने भक्तों को लौटाया। पुलिस की सख्ती के चलते शिवालयों में सन्नाटा भी पसरा दिखा।
विज्ञापन

कानपुर-सागर राजमार्ग के किनारे स्थित अज्योरी (सजेती) गांव के बिहारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर में 8-10 की संख्या में शिवभक्तों ने एकसाथ पहुंचकर पूजा की। पुलिस को पता चला तो मंदिर परिसर के बाहर से ही भक्तों को वापस लौटाया गया। दोपहर में वहां सन्नाटा दिखा। निबियाखेड़ा गांव के भद्रेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस की सख्ती से भक्तों ने भीड़ के रूप में अंदर जाकर पूजा करने का साहस नहीं जुटाया।
शीतलपुर (राहा) गांव के नवलेश्वर धाम, पतरसा के पातालेश्वर, कस्बा पतारा के बाबा बैजनाथ धाम, बरनांव गांव के बाणेश्वर, सिधौल गांव के मार्कण्डेयश्वर और नंदना गांव के रामेश्वर महादेव मंदिरों में भी पुलिस की निगरानी के चलते एक-दो की संख्या में भक्तगण पूजा करने पहुंचे। कोरोना संकट को देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख शिवालयों में पुलिस की निगरानी ड्यूटी भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें