फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से टकराए बाइक सवार, एक की मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सजेती क्षेत्र के अलियापुर गांव के पास स्थित टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से देर रात कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


थाना सजेती के जल्ला गांव निवासी अरविंद यादव (35) पुत्र लालसिंह और मन्नीसिंह यादव (65) एक ही बाइक में सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे।

रात तकरीबन 9.30 बजे के आसपास वह जैसे ही अलियापुर गांव के निकट स्थित टोल प्लाजा से थोड़ा आगे बढ़े। तभी कोई तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक में ठोकर मारता हुआ चला गया।

हादसे में बाइक सवार रोड पर गिर गए। हेलमेट न लगाए न होने से दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उनको लादकर सीएचसी घाटमपुर लाया गया। जहां डाक्टरों ने मन्नीसिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अरविंद यादव को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल लेकर आए सजेती थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि हादसे का शिकार दोनों लोग जल्ला गांव के निवासी हैं और वह किसी शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। बताया कि हादसा करने वाला वाहन मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें