प्रेमी युगल भागा, परिजन रहे परेशान
बिल्हौर। कस्बे से शनिवार को प्रेमी युगल शिक्षक-शिक्षका के एकाएक गायब हो जाने की चर्चा आम रही।
प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ाने वाले प्रेमी जोड़े के अचानक गायब होने से दोनों के परिजनों में कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के भाई को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
इधर, लड़की पक्ष के कानूनी कार्रवाई पर अड़ गए। ग्राम प्रधान और भाजपा नेता ने दोनों पक्षों को शांत कराकर जैसे-तैसे शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत रहने की हिदायत दी गई है।