फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी, दो घायल

Mon, 01 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रेलर ने रविवार की दोपहर ईंट लादकर रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन


नौरंगा कसबे के उमा ब्रिक फील्ड में काम करने वाले मजदूर भट्ठे से ट्रैक्टर में ईंटें लादकर किसी गांव में उतारने जा रहे थे।

वह जैसे ही परास और नौरंगा कसबे के मध्य पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।


घटना के बाद ट्रेलर चालक तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर चला गया। इधर, ट्रैक्टर में सवार मजदूर छोटू (22) पुत्र शमी और विश्वनाथ (25) पुत्र गयादीन घायल हो गए। दोनों को कसबा स्थित बेनीसिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने छोटू को कानपुर रेफर किया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें