फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए माती में स्टेडियम तैयार

Thu, 09 Mar 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतगणनास्थल का जायजा लेते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मतगणना स्थल का जायजा लिया। मतगणना के लिए लगाई गई टेबिल आदि की जानकारी ली। सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए। बगैर पास के किसी को इंट्री नहीं देनी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम एनआईसी मीडिया सेंटर मतगणना हाल आदि की सभी व्यवस्थाओं को पूरा करा लें। विधानसभाओं की होने वाले मतगणना हाल में 14-14 लगी टेबिलें व कुर्सियां, पर्दे, आरओ टेबिल, एजेंट स्थल आदि का बारीकी के साथ निरीक्षण किया।


निर्वाचन कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों के लिए प्रत्येक राउंड के मतगणना की जानकारी मतगणना स्थल पर बनाए गए मीडिया सेंटर के माध्यम से दी जाएगी। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें