फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियां में हाईवे पर शव को रौंदते रहे वाहन

Thu, 09 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बहन की मौत की खबर सुन मंगलवार शाम लखनऊ से जसवंत नगर बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रनियां के पास टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। रात होने परे घायल युवक हाईवे पर तड़पता रहा। वहीं उसके ऊपर से अनगिनत वाहन निकलते चले गए। युवक का शव हाईवे में चिपक गया। देर रात तक जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
मंगलवार रात्रि आठ बजे जसवंत नगर इटावा निवासी अभिषेक गुप्ता (27) पुत्र सिद्धनाथ गुप्ता लखनऊ से जसवंत नगर बाइक से जा रहा था।

बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए हुए था। रनियां चौकी के मंटोरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह 200 मीटर तक घिसटता चला गया।  हाईवे पर पडे़ रहने से युवक के ऊपर से अनेक  वाहन निकल गए। इससे  युवक का शव बुरी तरह से सड़क में चिपक गया। देर रात रनियां पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे और शव तथा बाइक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन




वहीं, रनियां पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर लखनऊ एआरटीओ से संपर्क साधा तो बाइक के नंबर से मृतक युवक की पहचान अभिषेक गुप्ता निवासी जसवंतनगर, इटावा के रूप में हुई। इधर जब अभिषेक रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। पुलिस की सूचना के आधार पर रनियां पहुंचे मृतक के जीजा मनीष गुप्ता ने बताया कि अभिषेक गुप्ता लखनऊ में मिठाई की दुकान पर काम करता था। अभिषेक की बहन उर्वशी गुप्ता बीएससी की छात्रा थी। मंगलवार सुबह कॉलेज में प्रेक्टिकल होने के कारण वह प्रेक्टिकल का सामान लेने बाजार के लिए गई थी। जसवंतनगर हाईवे पर वह हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन



 बहन की मौत की खबर अभिषेक को लगी तो वह लखनऊ से इटावा की ओर बाइक से ही निकल पड़ा। वहीं, शाम को रोते बिलखते हुए परिजन इटावा से रनियां पहुंचे। यहां का माहौल देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। इस संबंध में रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया शव की शिनाख्त अभिषेक गुप्ता के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें