कस्बा स्थित शांति देवी बालगृह में गुरुवार को तबियत बिगड़ने से दो मासूम बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरी मासूम बच्ची का अभी उपचार जारी है। पुलिस ने शव लेकर कार्रवाई शुरू की है।
रनियां स्थित शांति देवी मेमोरियल शिशु बालगृह में मंगलवार को चार वर्षीय मासूम उमा की उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गई। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को हालत में सुधार होने पर उसे वापस बालगृह लाया गया। लेकिन, गुरुवार को दोबारा उल्ट-दस्त होने से उमा की हालत गंभीर हो गई।
इसी दौरान 1 दिसंबर 2015 को सिमरन कानपुर के कैंट आश्रम से एक वर्षीय सिमरन की अज्ञात कारणों से हालत बिगड़ गई। इस पर दोनों मासूमों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सिमरन की मौत हो गई। जबकि मासूम उमा का अभी उपचार जारी है। इस संबंध में रनियां चौकी इंचार्ज दिनेशचंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।