सजेती के कुरसेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक वृद्ध को रास्ते में घेरकर पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गंगानरायन (62) ने बताया कि उसका पड़ोसी संतोष पुत्र अयोध्या से पुराना विवाद चल रहा है। बताया कि खेत से सिंचाई करके वापस घर लौट रहा था। देररात 11.30 बजे जैसे ही वह तालाब के पास पहुंचा।
वहां पहले से घात लगाए खड़े संतोष, राम स्वरूप और देशराज ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंगा नारायन बेहोश होकर गिर गया तो हमलावर फरार हो गए। काफी देर बाद उसे होश आया तो लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा।
उसके पुत्र सुधार कुमार ने रात में पुलिस को मामले की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा नारायन के पुत्र सुधीर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायल की डाक्टरी कराई गई है। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।