उत्तरीपुरा स्थित देवी राइस मिल के मुनीम का शव परिसर के बाहर जीटी रोड पर पड़ा मिला। परिजनों ने राइस मिल मालिक पर हत्या का आरोप लगार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण सीने पर चोट है। सीओ रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।
उत्तरीपुरा के डुडवा जमौली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सविता (45) देवी प्रसाद राइस मिल में मुनीम थे। कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार रात मिल से कई ट्रकों में भूसी लोड की जाती रही। इसके बाद रविवार सुबह मिल के पास सुरेंद्र का शव पड़ा मिला।
सुरेंद्र के चेहरे पर भूसी पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन भिड़ गए तो पुलिस ने मिल मालिक गोविंद उसके पिता मुकेश पर मुकदमा दर्ज किया। मिल मालिक देवी प्रसाद का कहना है कि सुरेंद्र सात-आठ सालों से मुनीम का काम कर रहा था।
ईमानदार होने के कारण मिल का माल लेकर एफसीआई चंदारी कानपुर उसे ही भेजा जाता था। सुरेंद्र रात 10-11 बजे माल अनलोड कराकर वापस आ पाता था। लेकिन, शनिवार रात वह वापस मिल लौटा ही नहीं। कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि मिल मालिक गोविंद सहित उसके पुत्र को हिरासत में लिया है।
मिल मालिक ने लेन-देन की किसी भी बात से इंकार किया है। उधर, मुनीम के पुत्र निखिल ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत में मिल मालिक और उनके कर्मियों का हाथ है। पिताजी ने मोबाइल फोन पर रात 12 बजे तक आने की बात कही थी। दोबारा रात में फिर मोबाइल करने पर न पिता का फोन उठा और न मिल मालिक गोविंद का।