फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीएम की सूचना पर एसडीएम ने उतरवाए होर्डिंग

Thu, 11 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा टोल प्लाजा कानपुर नगर व देहात के प्राइवेट वाहनों के लिए फ्री होने के संबंध में टोल प्रशासन को बुधवार के दिन भी कोई आदेश नहीं मिला। इसके चलते पूरे दिन सभी वाहनों से टोल वसूली की गई। वहीं टोल प्रबंधन की शिकायत पर एसडीएम ने टोल प्लाजा के आसपास टोल फ्री होने के लगे होर्डिंग उतरवा दिए।
विज्ञापन



बताते चलें कि कानपुर नगर व देहात के प्राइवेट वाहनों को टोल फ्री कराने की कवायद चल रही है। बारा टोल फ्री होने की जानकारी पर हर रोज टोल प्लाजा में वाहन चालकों व प्रबंधन के बीच हाय-तौबा मची रहती है। टोल एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक टोल टैक्स से किसी भी जगह के नंबर फ्री होने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। लोग प्रतिदिन टोल टैक्स फ्री होने की बात कहकर कर्मचारियों से उलझ जाते हैं। इससे टोल पर तनाव की स्थिति बन जाती है।

उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के आसपास टोल फ्री होने के लगाए गए होर्डिंग के बारे में अकबरपुर एसडीएम को जानकारी दी थी। इसपर बुधवार को एसडीएम ने पुलिस बल के साथ होर्डिंग्स को हटवा दिया है। एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने बताया कि टोल फ्री के होर्डिंग गलत लगे थे। इससे ला एंड आर्डर की स्थिति खराब हो रही थी। साथ ही सिचुएशन खराब होने व मारपीट की घटनाएं होने के चलते टोल फ्री वाले होर्डिंग्स उतरवा दिए गए हैं क्योंकि टोल फ्री होने का अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें