फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Thu, 26 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाराोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। छात्र/ छात्राओं को अनिवार्य और प्रभाव-मुक्त मतदान की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए।
विज्ञापन


्रस्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कई शिक्षण संस्थाओं की संयुक्त रैली निकाली गई। एसडीएम आरपी त्रिपाठी ने मतदान ओर लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। छात्र/ छात्राओं ने प्रेरक नारे लगाते हुए कस्बे में मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया। प्राचार्य बालेंद्र भूषण सिंह, तहसीलदार एआर फारूकी, नरेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका सभागार में कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान महाविद्यालय और प्रमिला कटियार स्पेशल एजूकेशन इंस्टीट्यूट, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।

वार्ड-7 के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक लता अग्निहोत्री ने शपथ दिलाई। अमरौधा के बृजविहारी मेहरोत्रा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अंजुमन मदरसा जीनतुल इस्लाम, कन्या जूनियर हाईस्कूल, भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल, सर्वोदय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरांय, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, नोनापुर इंटर कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान महाविद्यालय और प्रमिला कटियार स्पेशल एजूकेशन इंस्टीट्यूट के छात्र/ छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन

बरौर प्रतिनिधि के अनुसार पटेल विद्यापीठ महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। मूसानगर प्रतिनिधि के अनुसार, सीपीकेयू इंटर कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया। संकुल प्रभारी मोहम्मद साबिर की अगुवाई में रैली निकाली गई। बीआरडी कॉलेज और नजीरी महाविद्यालय में गोष्ठियों के आयोजन किए गए।

राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार श्री रामप्रकाश पोरवाल महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने रैलियां निकालीं। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार, आलमपुर इंटर कॉलेज, निजामियां पब्लिक स्कूल, सरस्वती इंटर कॉलेज, नंदलाल बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज, मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज, कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने रैलियां निकालीं। एसडीएम सियाराम मौर्य और चेयरमैन खुर्शीद अहमद ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। गोष्ठियां भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें