फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने जाना है, अपना फ र्ज निभाना है

Thu, 26 Jan 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
मुरीदपुर गांव में मतदाता जागरूकता निकालते प्राइमरी स्कूल के बच्चे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को जिले भर में प्रभात फेरिया निकाली गई। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान हाथ में तख्तियां लिए बच्चों ने मतदान करने के लिए लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन


अकबरपुर कस्बे में जैनपुर के त्रिलोकीनाथ इंटर कॉलेज में बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता त्रिपाठी, राजेंद्र गुप्ता, शक्तिकिशोर द्विवेदी, मंजू यादव आदि रहे। वहीं, मुरीदपुर गांव में कोटेदार दिनेश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली माती, मुरीदपुर, लालपुर आदि गांवों में पहुंची। इस मौके पर अभिषेक, जितेंद्र, अजयपाल, परमहंस आदि रहे। इसी तरह से पातालेश्वर इंटर कॉलेज दोहरापुर में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया।

स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य विष्णु अवतार शुक्ला सहित ग्राम प्रधान आदि रहे। रनियां प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा मे लोगों को वोट डालने के लिए बुधवार को क्षेत्र के धंजुआ गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली जूनियर स्कूल से पूरे गांव में भ्रमण किया। बच्चों ने गांव के हर युवा जवान वृद्ध व महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। रायपुर कुकहट गांव में मतदाता रैली का आयोजन किया गया। जूनियर स्कूल से लेकर नूरगंज तक रैली का निकाली गई।
विज्ञापन



इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी, रायपुर प्रधान पति महेश तिवारी, प्रधानाचार्य शुभम बाजपेई, सुभाष दीक्षित, अनिल यादव आदि रहे। डेरापुर प्रतिनिधि के मुताबिक मतदाता जागरूकता दिवस के मौके पर एसडीएम सुरजीत सिंह की अगुवाई में तहसील कर्मियों, अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूकता किया। इस मौके पर तहसीलदार राजीव उपाध्याय, अधिवक्ता गिरिंद सिंह, अमर सिंह, सतेंद्र सिंह, सौरभ चौबे, अरुण गुप्ता खंड शिक्षाधिकारी उदय नारायण कटियार, पीयूष मिश्र आदि रहे। बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने भी रैली निकाली।


 रूरा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा सहित क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। जनका देवी महाविद्यालय में भी वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, तिंगाई गांव में प्रधानाध्यापक राहुल सुमन द्वारा रैली पूरे गांव में निकाली गई। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों व नगर पालिका में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर नगरपालिका परिषद ईओ मुकेश कुमार, लेखपाल मोहन सिंह और कर्मियों ने स्कूली बच्चों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिया जागरूक किया। झींझक के गौरी शंकर द्विवेदी महाविद्यालय के प्रबंधक डा. ललित नारायण मिश्र, शिक्षकों व बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली निकाली। इस दौरान अवधेश सिंह, प्राचार्य डा. आरकेएस भदौरिया, संचालक प्रशांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें