मूसानगर थाना क्षेत्र के सहाबापुर गांव में सोमवार की शाम किसान सीताराम यादव की हत्या की गुत्थी उलझ गई। पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई र्है।
इंट से कुचले गए शव को देखकर लगता है कि हत्या को अंजाम देने वाला उससे खुन्नस रखता था। मौके का जायजा लेने अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने उपनिरीक्षक अरुण कुमार को घटना केे जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि सीताराम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सीताराम के छोटे पुत्र सुनील कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह समझ ही नहीं सकता था कि उसके पिता की कोई हत्या कर देगा।
वहीं, लूट को अंजाम देने वाला व्यक्ति इस तरह निर्मम हत्या नहीं कर सकता है। ऐसा हत्यारा कौन हो सकता है, जिसे सीताराम के नलकूप में आने की पूरी जानकारी रही होगी। जबकि, घटना की जानकारी देने वाले जुनेदापुर निवासी पप्पू और सुखराम का कहना है कि वह पानी लगाने खेत पर जर रहे थे।
नलकूप के बाहर सीताराम का खून से लथपथ शव पड़ा देखा था। वहां मौके पर कोई नहीं दिखा। मंगलवार को एएसपी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हत्या को अंजाम देने वाले गिरफ्त में हाेंगे। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन बिलख पड़े।