घाटमपुर पुलिस चौकी रेउना के अकबरपुर (झबैया) गांव में ट्रैक्टर पलटने से दो भट्ठा मजदूर घायल हो गए। जबकि तीन अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं
अकबरपुर (झबैया) निवासी नीरज ने बताया कि भट्ठे से ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर खराब रास्ते पर अचानक पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार मजदूर यूनुस (22) निवासी बरौली (घाटमपुर) और बउवा (23) निवासी ग्राम शैरी थाना बिवांर, हमीरपुर घायल हो गए।
बउवा को कानपुर रेफर किया गया है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में बीछीपुर (रेउना) निवासी अमित सिंह (40) घायल हो गया।
सीएचसी से उसको उर्सला अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार कसबा निवासी मुंशीलाल की बेटी गुड्डी देवी (14) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
एक अन्य दुर्घटना में बरनांव मोड़ पर टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति गिर गए। गुजैनी (कानपुर) निवासी मयंक वर्मा अपनी पत्नी हन्नो वर्मा को बाइक में बैठाकर जा रहा था। हादसे में उसकी पत्नी को चोटें आई हैं।