फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

Thu, 23 Feb 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चार घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूरा रोड पर मंडी समिति के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं अस्पताल में डाक्टर न मिलने पर घायलों के परिजनों ने हंगामा काटा।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के साधूपुर गांव निवासी सुशील अपने भतीजे आनंद के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक से रूरा की तरफ  जा रहा था। वहीं, रूरा की ओर से राकेश निवासी गुजैनी कानपुर बिना हेलमेट लगाए बाइक में रिश्तेदार सुरेश बाबू निवासी गढ़ेवा थाना रूरा को बैठा कर झींझक की तरफ  आ रहा था। दोनों बाइकों की मंडी समिति के सामने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइकों में सवार चार लोग घायल हो गए।

वहां से गुजर रही अकबरपुर निवासी समाज सेविका कंचन मिश्रा ने अपनी गाड़ी से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर कोई डाक्टर न होने पर फार्मासिस्ट सीएल कटियार ने सभी घायलों को जिला अस्पताल  रेफर किया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों ने हंगामा काटा और बाद में घायलों के साथ चले गए।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी झींझक संतोष कुमार आर्य ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फार्मासिस्ट  ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल अधीक्षक डा. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी डाक्टर के मौजूद न होने के बाबत पूछताछ  की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें