फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन अंडरपास में दरार की सूचना पर ट्रेनें रोकी

Thu, 23 Feb 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
विज्ञापन
 दिल्ली-हावड़ा रूट पर बुधवार देर शाम रूरा क्षेत्र के मड़ौली गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे के अंडरपास में दरार की सूचना पर अप व डाउन की सभी ट्रेनें रोक दी गईं। राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। वहीं करीब दो घंटे बाद टेक्निकल टीम की जांच के बाद ट्रैक को चालू कर दिया गया। कॉशन लगाकर ट्रेनें निकाली गईं।
विज्ञापन


रूरा स्टेशन के पास मड़ौली गांव के सामने आवागमन के लिए अंडरपास बनवाया जा रहा है। बुधवार की शाम 7.38 बजे गेटमैन जगदंबा ने पुलिया के नीचे बालू झड़ते देखा तो उसका बारीकी से निरीक्षण किया। इस पर पुलिया में कई जगह पर दरार मिली।

उसने इसकी सूचना रूरा स्टेशन मास्टर महेशबाबू को दी। इस पर आनन-फानन में अप व डाउन ट्रैक पर रेल यातायात को रोक दिया गया। इस दौरान रूरा रेलवे स्टेशन पर डाउन की बाड़मेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस, मड़ौली के पहले अप मुरी एक्सप्रेस रोकी गई। जबकि, झींझक स्टेशन पर डाउन ट्रैक पर नई दिल्ली-रांची राजधानी, गोमती एक्सप्रेस, अंबियापुर में महाबोधि एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस सहित मालगाड़ी को रोक दिया गया।
विज्ञापन


रूरा स्टेशन मास्टर महेश बाबू ने बताया कि गेटमैन ने मड़ौली गांव के सामने निर्माणाधीन पुलिया में दरार की सूचना मिली। इसके कुछ देर पहले ही अप महानंदा एक्सप्रेस को निकाला गया था। जानकारी मिलते ही अप व डाउन लाइन की ट्रेनों को रोक दिया गया, दो घंटे बाद ट्रैक को चालू कर दिया गया। ट्रेनों को कॉशन लगाकर निकाला गया।


वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि पुलिया चटकने सिर्फ अफवाह थी। वहां काम चल रहा है। उसी के टेक्निकल फाल्ट को चेक करने के लिए ट्रेनें रोकी गई थी। अब जांच के बाद कॉशन देकर ट्रेनें निकाली जा रही हैं। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें