फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर में टक्कर मारने वाले ट्रक में लगी आग

Fri, 09 Sep 2016 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्कर के बाद जला खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के रसूलाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और लोडर की टक्कर से बिजली के तार टूट गए। तार से निकली चिंगारी से ट्रक जलकर राख हो गया, जबकि लोडर बच गया। देर शाम तक पुलिस को तहरीर का इंतजार था।      
विज्ञापन



बुधवार की देर रात शिवली-रसूलाबाद रोड के बन्नापुर गांव के पास ट्रक और लोडर के बीच टक्कर हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर घरों से निकले ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक धू-धू कर जल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक के ड्राइवर व खलासी भाग गए थे।


लोडर के घायल ड्राइवर अरुण और खलासी को अस्पताल ले गए। औनहां पुलिस चौकी के हेड कांस्टेवल आरएस कटियार ने बताया कि ट्रक चौबेपुर की तरफ से जा रहा था। लोडर रसूलाबाद की तरफ से आ रहा था। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें