फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं संगठित होकर कराएं ताकत का अहसास

Fri, 09 Sep 2016 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मासिक बैठक को संबोधित करती प्रदेश सचिव नीता सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी कार्यालय माती में सपा महिला सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रंजू यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद  मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव नीता सचान ने महिलाओं को संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास कराने का आहवान किया।
विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित बैठक में सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव ने कहा कि महिलाओं को समाज में अत्याचार को रोकने के लिए आपस में संगठित होना चाहिए। महिलाओं का बेहतर समाज के निर्माण में अहम योगदान है।


जिलाध्यक्ष रंजू यादव ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझना भूल है। सपा सरकार ने महिलाओं की तरक्की के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। इससे महिलाएं अपनी पहचान बना सकें। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, उच्च शिक्षा के लिए कन्या विद्याधन योजना आदि चलाई है।
विज्ञापन



कहा कि महिलाएं गांव-गांव जाकर सपा सरकार की योजनओं का घर घर प्रचार करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पूनम राजपूत, जिला महासचिव अनीता खान, साबिया, उमा यादव, रश्मि सिंह, दुर्गा, गीता, महालक्ष्मी, फूलमती, मुन्नी बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें