फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला तलाशी अभियान

Thu, 20 Apr 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन उड़ाने की आतंकी धमकी मिलने के बाद जीआरपी एसपी के निर्देश पर झींझक रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया गया। यात्रियों के सामान व स्टेशन से दोनों तरफ  आउटर सिग्नलों के पास तक पटरियों की भी चेकिंग की।
विज्ञापन

बुधवार को इलाहाबाद जीआरपी के एसपी केवी सिंह के निर्देश पर झींझक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी प्रभारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। जीआरपी ने स्टेशन पर रुकने वाली अप लाइन की गोमती एक्सप्रेस, कानपुर टूंडला पैसेंजर,  तूफान एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस व डाउन लाइन की फफूंद कानपुर मेमो,  शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर, आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी सवार यात्रियों से  की तलाशी ली। सिपाहियों ने स्टेशन के दोनों तरफ  के आउटर सिग्नल तक पटरियों में लगी चाभियों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें