फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरा डालने के विवाद में चटकीं लाठियां, छह घायल

Thu, 20 Apr 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अराोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी खुन्नस में बुधवार को डेरापुर कसबे के रमपुरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से चटकीं लाठियों से सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भेज दिया। जहां दोनों पक्षों के दो घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ र कर दिया।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव निवासी सतनाम पाल पुत्र गौरीशंकर पाल व श्याम सुंदर पाठक पुत्र स्व. मेवालाल पाठक के बीच घूरे पर काफ ी समय से विवाद चल रहा है। उसी खुन्नस पर सुबह दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इससे एक पक्ष संतनाम, उसके पुत्र प्रांशू पारिवारिक शिवराम पुत्र राम प्रकाश तथा दूसरे पक्ष के श्याम सुंदर, जगदीश नारायण, ज्योति देवी पुत्री श्यामसुंदर व रानीदेवी पत्नी श्याम सुंदर घायल हो गए।

चिकित्साधीक्षक डा. आईएच खान ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल  रेफ र कर दिया। वहीं थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. फ ाजिल सिददीकी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें