फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने पर भड़के लोगों ने किया रोड जाम

Wed, 31 Aug 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-बिजली कटौती के विरोध में जाम लगाए सुभाष नगर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसबे के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित फुंके पड़े ट्रांसफार्मर के  स्थान पर नया ट्रांसफार्मर न रखे जाने के कारण बिजली संकट झेल रही जनता का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। गुस्साए लोगों की भीड़ ने रसूलाबाद-झींझक रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



इस दौरान बिजली विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खोल दिया।


सुभाष नगर में स्थित 100 केवीए ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन पहले फुंक गया था। इससे आपूर्ति ठप हो गई। सूचना देने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने खराब ट्रांसफार्मर को उतरवाकर विभाग के स्टोर में भेज दिया। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण सुभाषनगर के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



आज-कल करते करते जब एक पखवारा बीत गया। उप जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई थी। इसके बावजूद नया ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचा तो लोग मंगलवार को उग्र हो गए। घरों से निकली मोहल्लेवासियों की भीड़ नारेबाजी करते हुए रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया।


जाम के दौरान बिजली विभाग के अफसरों पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जानबूझकर आपूर्ति बहाल न करने व बहानेबाजी करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि बिजली के अभाव में इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने हैं। लोगों की नींद हराम हो गई है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।


जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। डेढ़ घंटे तक जाम चलता रहा। सूचना पर उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय, थानाध्यक्ष पीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर नया ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। एसडीओ विद्युत सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। आते ही उसे स्थापित कर आपूर्ति बहाल करा देंगे। प्रदर्शन मेें सोनू, सुमित, आनंद द्विवेदी, लालाराम आदि पुरुषों के साथ ही तमाम महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें