स्थानीय बाईपास के किनारे एक बंद कपड़ा-मिल में नकली देसी और अंग्रेजी शराब की पैकिंग की फैक्ट्री पकड़ी गई। 200 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त केमिकल, तीन लोडर खाली शीशियां, कई तरह के रैपर, गत्ते, दो बोरी ढक्कन बरामद किये गए। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
भोगनीपुर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेशबाबू, सिपाही आनंद यादव, ऋषिपाल और सोमेंद्र के साथ पुखरायां बाइपास के पास बंद पड़ी फैक्ट्री पर छापा मारा गया। मौके पर आटा-जालौन के संधी निवासी अरुण तिवारी को पकड़ा गया। उसने स्वयं को किराएदार बताया है।
उसका कहना है कि रात में ही पैकिंग कराई जाती है और वाहनों का आवागमन होता है। उसके बड़े भाई जयप्रकाश तिवारी को देखरेख के लिए रखा गया गया है। बरामद किए गए सभी सामान कब्जे में ले लिए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि कारोबार संचालकों के बाबत मिली जानकारी के आधार पर पड़ताल कराई जा रही है।