दंगल में दांवपेंच आजमाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के परसौली गांव में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया। मेले में दंगल देखने के लिए दूरदराज की लोगों की भीड़ पहुंची। दंगल में पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाते हुए कुश्ती प्रेमियों का दिल जीत लिया। वहीं विजयी पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार से परसौली गांव में मेला व विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कानपुर, भरतपुर, झींझक, करनाल, दिल्ली व झांसी से आए पहलवानों ने भाग लिया और अपने दांवपेंच दिखाए। पहली कुश्ती कानपुर के सानवीर व भरतपुर के विक्की के बीच हुई, जिसमें सानवीर ने प्रतिद्वंदी को विक्की को पटखनी दी। दूसरी कुश्ती झींझक के अभिनायक सिंह व करनाल के ओमवीर के बीच हुई।
विजयी पहलवानों को मेला आयोजक सुनील यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व दंगल का उद्घाटन रंजीतपुर आश्रम के महंत गोपालानंद जी महाराज व सपा महिला सभा जिलाघ्यक्ष रंजू यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान रामगोपाल यादव, शंकरलाल, छोटे यादव, राजाराम, अशोक यादव, संजय यादव, भोला यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।