गुरुद्वारे में लंगर छकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रविवार को गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवाणी, सबद-कीर्तन और अरदास हुई। इसके बाद लंगर चला।
गुरुद्वारे में रविवार सुबह से सबद-कीर्तन का दौर शुरू कर दिया गया। गुरु तेज सिंह ने बताया कि नानक देव सिख समाज के प्रथम गुरु थे, उनका प्रकाश पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।
इसमें नगर के अलावा कानपुर, लखनऊ समेत अन्य कई जिलों के लोग शिरकत करते हैं। सभी लोगों ने लंगर छका। संगत में राजमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, सर्वजीत सिंह सलूजा, दलजीत कौर, कुलवंत कौर, लाडी कौर, पवन प्रीत, हरजीत प्रीत, मंजू गुलाटी, हरवंश सिंह, मंजीत सिंह आदि शामिल रहे।