पुलिस को घटना की जानकारी देती मुन्नी
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में मुख्य मार्ग पर बैलाही मैदान के पास दो युवक एक महिला का झोला छीनकर भाग गए। झोले में 50 हजार रुपये के पुराने पांच-पांच सौ रुपये के नोट रखे थे। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
कस्बे के किदवईनगर निवासी राकेश कुमार सचान की पत्नी मुन्नी ने बताया कि वह अपने मायके सजेती-घाटमपुर के धीरपुर गांव गई थी। वहां उसकी मां ने 50 हजार रुपये के पुराने पांच-पांच सौ रुपये के नोट बैंक में जमा करने के लिए दिए थे।
रविवार को वहां से वापस आने पर बस अड्डे से पैदल घर जा रही थी। रास्ते में बैलाही मैदान के पास मिले दो युवकों ने अस्पताल का रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया और झोला छीनकर भाग गए। मौके पर पहुंचे भोगनीपुर कोतवाली एसएसआई अनूपकुमार दुबे ने पूछतांछ की। उन्होंने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए सुरागरसी की जाएगी।