फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 23 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के धौंकलपुर (सिरोह) गांव में आम के हरे पेड़ कटवाने के आरोप में बाग मालिक और लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एसडीएम के निर्देश पर लिखा गया।
विज्ञापन


मौके से 200 क्विंटल लकड़ी और एक लोडर बरामद किया गया है। पतारा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि धौंकलपुर गांव निवासी सौरभ सचान ने आम के बाग में पेड़ों का सौदा साबू नामक ठेकेदार से किया है। शुक्रवार को ठेकेदार मजदूर लगाकर पेड़ कटवा रहा था। इसकी शिकायत किसी ने एसडीएम से की।

एसडीएम कमलेशचंद्र बाजपेई ने खुद बाग में छापा मारा। मौके पर मौजूद मजदूर आरे-कुल्हाड़े छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक लोडर और करीब 200 क्विंटल आम की कटी लकड़ी बरामद करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें