फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट कैफे से इन्वर्टर और नगदी चोरी

Sat, 23 Jan 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कस्बा स्थित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत के पास स्थित एक इंटरनेट कैफे में चोरों ने धावा बोलकर इन्वर्टर और नगदी उठा ले गए। दुकानदार ने घटना की शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कस्बा स्थित मोहल्ला आशानगर निवासी अबू सूफियान की इंटरनेट कैफे और फोटोकापी की दुकान है।

अबू सूफियान ने बताया कि गुरुवार की शाम दुकान बंद करके घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान आया तो दुकान का दरवाजा टूट पड़ा था।

दुकान में रखा इन्वर्टर और गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये गायब थे। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया कि किसी नशेबाज की हरकत हो सकती है।


पीड़ित ने बताया कि 9 नवंबर 2015 को भी उसकी दुकान में चोर घुसे थे और सामान की तोड़फोड़ करने के साथ गुल्लक में पड़ी नगदी उठा ले गए थे। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद रिपोर्ट नहीं लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें