फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप परिसर में आग लगने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। सोमवार की दोपहर कानपुर-सागर राजमार्ग के किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के परिसर में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। धुएं का गुबार और आग की लपटें देख लोग उधर दौड़े, दमकल को भी सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अनूपुर गांव स्थित राजेश्वरी पेट्रोल पंप के जनरेटर कक्ष में तारों की स्पार्किंग के बाद आग लग गई। दोपहर का समय होने के चलते देखते ही देखते आग परिसर में पड़े कबाड़ तक पहुंच गई और विकराल रूप धारण करने लगी। यह देख पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू करने के साथ ही दमकल और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल के जवानों ने आग पर काबू पाया। अनूपुर गांव के किसानों ने बताया कि पेट्रोल पंप की बाउंड्री से सटे हुए उनके खेत हैं, जिनमें गेहूं की फसल कटने को तैयार खड़ी है। बताया कि यदि समय पर दमकल न आ जाती तो सैकड़ों बीघे फसल जलने के साथ ही आग बढ़कर गांव की बस्ती और दुकानों तक पहुंच जाती। दमकल कर्मियों ने बताया कि पेट्रोल पंप परिसर में आग से मामूली नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें