फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोना-पत्तल फैक्ट्री गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

Fri, 15 Apr 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के शिवनाथपुरवा स्थित थर्माकोल से दोना-पत्तल बनाने वाली एक फैक्ट्री गोदाम में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर  पहुंची दमकल ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने से  निर्मित दोना-पत्तल, मैटेरियल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री  मालिक ने आग से नौ लाख रुपए का नुकसान होना बताया है। रनियां चौकी  क्षेत्र के मटियामऊ ग्राम पंचायत के मजरा शिवनाथपुरवा स्थित महावीर  थर्मोप्लास्ट फैक्ट्री में थर्माकोल से दोना-पत्तल बनाया जाता है।

गुरुवार भोर पहर फैक्ट्री गोदाम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे गोदाम में उठते हुए भीषण धुएं के गुबार को देखकर मजदूरों ने शोर मचाया। मौके पर  पहुंचे फैक्ट्री मजदूरों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।  आग पर काबू होता न देख लोगों ने सूचना फायर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल व ग्रामीणों की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक पीयूष जैन ने बताया कि गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगी है, जिससे करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें