अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां चौकी क्षेत्र के उमरन गांव से 500 मीटर दूर खेतो मे लगे टयूबवेल के कमरे में एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह पुत्र जब खेतों की ओर गया तो पिता की लाश देखकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। रनियां चौकी इंचार्ज यूसी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रनियां के उमरन गांव निवासी बदलू यादव (90) गांव से करीब 500 मीटर स्थित खेतों मे बने ट्यूबवेल के कमरे में गुरुवार रात को खाने के बाद सोेने चला गया। सोते समय किसी ने गले को धारदार हथियार से रेतकर हत्या कर दी।
शुक्रवार सुबह जब बदलू की तीसरे नंबर का बेटे राज सिंह खेतों की ओर गया तो पिता को रक्त रजिंत जमीन पर पड़ा देख स्तब्ध रह गया और उसने भागकर गांववालों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची रनियां पुलिस ने उच्चाधिकरियों और फोरेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी मनोज सोनकर और सीओ एके जायसवाल ने परिजनों से पूछताछ करते हुए मामले की पड़ताल की। सीओ ने घटनास्थल के पास गेहूं के खेतों में हत्या में प्रयुक्त हथियार की खोजबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता चारपाई की जगह जमीन पर पडे़ थे और चारपाई के कुछ ही दूरी पर खून पड़ा था।