फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली का अपहरण करने में पति पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Mar 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अराोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव निवासी युवक एक माह पूर्व अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर नाबालिग साली पर चंपत हो गया था। पत्नी ने पति के खिलाफ  नाबालिग बहन को डरा धमका कर साथ लेकर फरार होने की शिकायत थाने में की थी।  पीड़िता ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र पर भेजा था। एसपी के आदेश पर   पीड़िता के पति के खिलाफ  अपहरण व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलपुर क्षेत्र के लगरथा गांव निवासी शिवपाल की पुत्री पूनम देवी की शादी छह वर्ष पूर्व डेरापुर क्षेत्र के बिजहरा गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र रंगी लाल के साथ हुई थी। इससे एक पुत्री भी है। फ रवरी माह में उसकी नाबालिग साली बिजहरा आई थी। 20 फ रवरी को अनिलकुमार साली से छेड़छाड़ करने लगा। इसी बात पर पूनम देवी से कहासुनी हुई थी। अनिलकुमार ने पत्नी को पीट दिया और साली को लेकर फरार हो गया।

उक्त कार्य करने में उसकी सास व ननद ने पति का पूरा सहयोग किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति ,सास व ननद के खिलाफ  मारपीट करने तथा अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें