फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखापुर में चोरों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Mon, 11 Jan 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में लगे सोलर पैनल की चोरी करने पहुंचे चोरों ने वहां स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। देर शाम नई प्रतिमा मंगवाकर लगवाने का काम शुरू कराया गया।


थाना सजेती के सूखापुर गांव में परिषदीय विद्यालय के पीछे की ओर बने मैदान में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, जिसके बगल में लोहे के खंभे में  सोलर पैनल लगा हुआ था।


शनिवार की देर रात चोरों ने धावा बोलकर खंभे में लगा सोलर पैनल और उसकी बैट्री खोलकर चोरी कर लिए। जबकि, अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।


रविवार की सुबह जानकारी पर बसपा के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबाबू संखवार कई लोगों के साथ वहां पहुंच गए। बड़ी संख्या में गांव और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन



सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और घाटमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। तय हुआ कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह दूसरी नई प्रतिमा लगवाई जाए।

अंबेडकर समिति के अध्यक्ष छेदालाल ने बताया कि देर शाम नई प्रतिमा मंगवा ली गई है जिसको लगवाया जा रहा है।
सजेती एसओ ने बताया कि ग्राम प्रधान (सूखापुर) प्रेमचंद नागर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने और सोलर पैनल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी  गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें