फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर रेप

Thu, 12 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने तमंचे के बल पर युवती का अपहरण कर रेप किया। पिता ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने से गांव में तनाव है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पिता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उसकी बेटी (23) घर के बाहर कुछ दूर स्थित शौचालय गई थी। इसी दौरान गांव के आहिद अली उर्फ डाक्टर पुत्र मंजूर अली ने अपने साथी अरमान अली पुत्र रईस अली की मदद से बेटी को अगवा कर लिया।

तमंचा तानकर उसे गांव के बाहर एक ट्यूबवेल की कोठरी में ले गए और आहिद अली ने बलात्कार किया। इस दौरान उसका साथी अरमान अली ट्यूबवेल के बाहर खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा। पिता के अनुसार खोजबीन करते हुए वे ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो आहिद अली ने तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। बाद में 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी के बड़े भाई वाहिद अली उर्फ चांद बाबू, उसके पिता मंजूर अली ने उनके घर पर आकर दबाव डाला और मुकदमा दर्ज कराने पर पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। बाद में सीओ संजीव कुमार सिन्हा, थानेदार भीमसेन पौनिया ने गांव पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी आहिद, अरमान के अलावा धमकी देने वाले आरोपी के भाई चांद बाबू व पिता मंजूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उधर, ग्रामीणों के अनुसार आरोपी दबंग हैं। आए दिन गांव में अराजकता करते हैं। अरमान का पिता रईस अली हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है। उसके ऊपर गांव की एक दलित विधवा के साथ बलात्कार करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें