फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल में लचर दरोगाओं को फटकार

Sun, 24 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को कोतवाली घाटमपुर में थाना बिधनू, सजेती और घाटमपुर के दारोगाओं के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुकदमों की विवेचनाओं में लापरवाही बरतने और अपराध नियंत्रण में असफल दारोगाओं को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने दारोगाओं से ग्राम सुरक्षा समितियों की सूची मांगी तो सभी चौकी इंचार्ज और दारोगा बगलें झांकने लगे। भीतरगांव चौकी इंचार्ज महेशचंद्र यादव को छोड़कर किसी भी दारोगा के पास एक भी गांव की सूची नहीं थी।

एसपी ग्रामीण ने भीतरगांव चौकी इंचार्ज को प्रशस्तिपत्र प्रदान करने की बात कही। अन्य दारोगाओं को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने इलाकों में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन करने के साथ उनको सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर सीओ कृष्णकुमार भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए पुलिस गश्त तेज करें। कहा कि, थाने से क्षेत्र गश्त की रवानगी दर्ज कराकर निकले पुलिस कर्मी अपने गश्त प्वाइंट की लोकेशन थाने में दर्ज कराएं।
विज्ञापन


यदि, दर्ज कराए गए लोकेशन प्वाइंट के आसपास कोई घटना होती है तो उसके लिए संबंधित पुलिसकर्मी और हल्के के दारोगा को दोषी माना जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें