कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित पीएनसी इंफ्राटेक के टोल प्लाजा में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने लोगों को बताया यातायात नियमों के पालन करने के बारे में जागरूक किया।
पीएनसी के एजीएम ऋषि रंजन ने बताया कि10 से 16 जनवरी के मध्य सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके तहत स्कूल-कालेजों में छात्रों को सड़क सुरक्षा के उपाय बताए गए। समारोह को सीनियर मैनेजर विनय वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पीएनसी से जुड़े रंजन राय, दीपक पांडेय, सचिन और विवेक राय आदि मौजूद रहे।