फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से दादा व पोते की मौत

Wed, 06 Sep 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident demo pic
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)।
विज्ञापन

पुलिस चौकी साढ़ इलाके में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दादा व पोते की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर रोते बिलखते पहुंचे। मृतक कुड़नी मंदिर से दर्शन के बाद वापस घर जा रहे थे। बाइक सवार ने हेलमेट लगा  रखा था।

 थाना नर्वल क्षेत्र के गांव ताजपुर पाली निवासी राजेंद्र शर्मा (63) अपने पोते आशीष शर्मा (15) पुत्र विपिन शर्मा के साथ बाइक से कुड़नी हनुमान मंदिर में दर्शन को गए थे। दोपहर में वहीं से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही साढ़ कस्बा स्थित नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में निकला एक चार पहिया वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारता निकल गया। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक राजेंद्र ही चला रहे थे। घायल राजेंद्र शर्मा को सीएचसी भीतरगांव लाया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। बाइक के कागजातों और मोबाइल से उनकी पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे।


यूपी 100 के खिलाफ लोगों में गुस्सा

भीतरगांव (घाटमपुर)। हादसे में गंभीर रूप से घायल दादा राजेंद्र शर्मा को यदि समय से इलाज की सुविधा मिल जाती तो शायद उनको बचाया जा सकता था। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद यूपी 100 की गाड़ी पीआरवी 460 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस वालों ने घायल राजेंद्र को फौरन अस्पताल भेजने की जगह एंबुलेंस को बुलाने में काफी समय लगा दिया। काफी समय बीतने से राजेंद्र को समय पर इलाज नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। पुलिस की इस करतूत को लेकर लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें