फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग गांवों में दो ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 03 Oct 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
घाटमपुर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक महिला व एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

पहली घटना परास ग्राम पंचायत के मजरा शीतलपुर में हुई। रामशंकर पाल ने बताया कि उनका पुत्र कल्लू पाल (18) मानसिक रूप से बीमार था। रविवार शाम वह घर से घाटमपुर गया था। वहां से रात में वापस घर नहीं लौटा। सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।

बताया कि गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर उसका शव फांसी से लटकता मिला। कल्लू ने अंगौछे से गर्दन में फंदा कसकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना पुलिस चौकी नंदना के ग्राम तरगांव में हुई। लालसिंह की पत्नी उमा देवी (55) अपने बेटे बबलू के साथ रहती थी। दशहरा के त्योहार पर बहू अपने मायके गई हुई थी। जबकि बबलू भी घर से बाहर था। सोमवार की सुबह उमा देवी ने कमरे के भीतर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, पुलिस को भी सूचना दी गई। नंदना चौकी इंचार्ज सुमित सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। बताया कि गांववालों के मुताबिक उमादेवी ने मानसिक तनाव में आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें