फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर महिला को खींचकर वैन में डाला

Sun, 07 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक महिला ने तीन लोगों पर जबरन खींचकर गाड़ी में बैठा लेने, मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



महिला ने तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दवा लेकर नबीपुर से लौट रही थी कि नबीपुर में रनियां निवासी उमाकांत कश्यपपुत्र,  बाबूजी कश्यप और एक अज्ञात युवक ने मारुति वैन रोकी। इन्होंने उसे बैठाकर गांव छोड़ देने की बात कही। उसने इनकार किया तो तीनों लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया।
विज्ञापन


शहजादपुर के पास हाइवे पर तीनों लोगों ने वैन खड़ी कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने शोर मचाया तो राहगीर रुक गए और तीनों वैन लेकर भाग गए। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें