फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, पांच लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 21 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर सो रही एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर गांव के पांच युवकों ने गैंगरेप किया और भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि रोजाना की तरह उसकी पुत्री सोमवार को परिजनों के साथ दरवाजे पर सो रही थी। मंगलवार सुबह उसके चारपाई पर न होने पर खेत जाने का अनुमान लगाया गया। इसी बीच किशोरी चाचा के साथ आ गई।

किशोरी ने बताया कि वह रात में लघुशंका के लिए घर से थोड़ी दूर गई थी तभी पड़ोसी पिंटू ने दबोच लिया और कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर एक भट्ठे के पास ले जाकर गिरा दिया। वहां उसके चार दोस्त और आ गए और तमंचा तानकर पांचों लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


काफी देर बाद भोर हेने पर वह पैदल चलकर सड़क पर आई और एक साइकिल सवार के मोबाइल फोन से चाचा को सूचना दी। चाचा के आने पर वह उनके साथ घर पहुंची। किशोरी की मां ने बताया कि वह मंगलवार को ही थाने गई थीं लेकिन महिला पुलिस न होने की बात कहकर उसे अगले दिन आने के लिए कहा गया।

थाना इंचार्ज नफीस अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पिंटू संखवार, विनय, रामाधार, अमर सिंह और शीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर किशोरी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें