घाटमपुर। पतारा के एक मकान में छिपाकर रखे गए छह देशी सुतली बमों के साथ पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। आरोपियों से पुलिस की पड़ताल जारी है।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने पतारा पुलिस चौकी रोड स्थित एक मकान में छापा मारकर वहां से एक बोरी में रखे छह देशी बम बरामद किए । घर में मौजूद दिनेश कुमार पासी और अशर्फीलाल को हिरासत में ले लिया।
यह दोनों पिता-पुत्र हैं। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बरामद बम देशी हैं। जिनको पानी भरे बर्तन में डालने के बाद परीक्षण के लिए भेजा दिया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपिायों से बम रखने की वजह सहित पूछताछ की जा रही है। वहीं हिरासत में लिए गए युवक दिनेश पासी और उसके पिता ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि घर में बम कहां से आए वह खुद नहीं जानते।