चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग का झांसा देकर एक युवक ने उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। वह और उसके परिजन गर्भपात करवाने के लिए उनके परिवार पर दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार देरशाम पुलिस थाने पहुंचे नाबालिग किशोरी के पिता ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री का गैर धर्म के एक पड़ोसी के घर आना जाना था। प्रेम प्रसंग का झांसा देकर युवक ने उसका कई महीनों का शारीरिक शोषण किया। जिसमें युवक के परिजनों ने भी उसका साथ दिया। पुत्री के गर्भवती हो जाने के बाद अब सभी गर्भपात कराने पर तुले हैं। एसओ राकेश यादव ने बताया कि लड़का-लड़की की उम्र दोनों पक्ष काफी कम बता रहे हैं जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।