फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले में हत्या की धारा लगी

Thu, 14 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नुनारी बहादुरपुर में तिलक समारोह में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में मासूम आलोक की जान जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ा दी है। घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नुनारी बहादुरपुर गांव में सोमवार को शिव प्रकाश अग्निहोत्री के लड़के श्यामजी का तिलक समारोह था। जिसमें हुई हर्ष फायरिंग की गोली से सामने रहने वाले रामकृष्ण कठेरिया के मासूम लड़के आलोक की मौत हो गई थी और रामकृष्ण के पैर से रगड़कर गोली निकलने से वह भी घायल हो गया था। पुलिस ने शिव प्रकाश के घर के आसपास से दो कारतूस के खोखे 313 बोर के व 1 कारतूस खोखा 312 बोर का बरामद किया है।

पुलिस ने पहले ही घटना में किसरवल गांव के सगे भाई अवधेश व विनोद सहित शिव प्रकाश अग्निहोत्री, उनके लड़के श्याम जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लिखाई गई रिपोर्ट में धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि मौके से मिले खोखे आरोपी किशरवल थाना अकबरपुर के विनोद व अवधेश के अन्य भाइयों के असलहों से चले हैं। इनके पूरे परिवार के असलहे निरस्त किए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। बुधवार को  थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 औनहां पुलिस चौकी के गांव नुनारी बहादुरपुर औनहां में सोमवार को हर्ष फायरिंग में चली एक गोली ने चार परिवारों को विषाद में डुबो दिया। रामकृष्ण के मासूम बेटे आलोक की गोली लगने से मौत हो गई। उसके घर में मातम पसरा है। घर वाले आलोक के बिछुड़ने से दुखी हैं। जबकि पड़ोसी जिनके घर में तिलक समारोह था, शिवप्रकाश अग्निहोत्री अपने बेटे श्याम के साथ जेल चले गए। श्याम की शादी 16 अप्रैल को होनी है। इसी तरह लड़की पक्ष के घर पर भी शोक है। जबकि लड़की पक्ष से जुड़े दो सगे भाई भी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें