फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को तेजाब से नहलाने की धमकी

Thu, 21 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील के एक गांव स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ रामनगर (घुघुवा) गांव के कुछ शोहदे रास्ते में घेरकर छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्हें पीटते हुए तेजाब से नहलाने की धमकी दी। जानकारी होने पर कालेज के प्रधानाचार्य आरोपियों के घर उलहना देने गए तो उनसे भी अभद्रता की गई। कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कालेज के प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ सचान ने बताया कि पड़ोसी गांवों श्रीनगर, नवेड़ी और साखा जनवारा के  लड़के/लड़कियां पढ़ने आते हैं। बताया कि ग्राम रामनगर (घुघुवा) के कुछ युवक सूनसान रास्ते में लड़कियों को घेरकर उनसे अश्लीलता करते हैं।

आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह 8 बजे चार लड़कियां साइकिलों से कालेज पढ़ने जा रही थीं। तभी रामनगर (प्रतापपुर) के सामने सनी पुत्र कल्लू, सत्यम और इंद्रपाल पुत्र जगदेव मिले। शोहदों ने चारों लड़कियों को घेर लिया और उनसे अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर लड़कियों को तेजाब से नहला देने की धमकी दी और उनकी पिटाई की।
विज्ञापन


लड़कियों ने कालेज पहुंचकर प्रिसिंपल को सारी बात बताई। प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ सचान ने बताया कि वह आरोपियों के घर उलहना देने गए तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर दी।
दोपहर में प्रधानाचार्य और लड़कियों के परिजन तहसील पहुंचे। उन्होंने उप जिलाधिकारी सुखवीर सिंह को लिखित प्रार्थनापत्र देकर सारी घटना से अवगत कराया।

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने थानाध्यक्ष (घाटमपुर) को शोहदों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसओ राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर शोहदों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें