पुलिस चौकी भीतरगांव, बिरहर और साढ़ इलाके में हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। छह महीने के दौरान 10 बड़ी चोरियां हुईं। पुलिस ने कई घटनाओं की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। जिन मामलों को दर्ज किया है उनका खुलासा करने में कोई रुचि नहीं ले रही है। इलाके में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं की एक झलक।
दिनांक गांव/कसबे का नाम
01 जनवरी कुड़नी कसबे के शराब ठेका में
31 जनवरी हस्कर गांव के तीन घरों में
09 फरवरी रावतपुर (चौधरियान) गांव के एक घर में
25 फरवरी भेलसा गांव में गुटखा व्यापारी के घर
03 मार्च कसबा साढ़ की एक मोबाइल शाप में
09 मार्च अरंजराम गांव के एक घर में
03 जुलाई पासीखेड़ा गांव के तीन घरों में
07 जुलाई कसबा भीतरगांव की एक मोबाइल शाप में
19 जुलाई घाटमपुर में पुलिस के दरोगा के घर
03 अगस्त उमरी गांव में एक किसान के घर
पासीखेड़ा और उमरी गांव में हुई चोरियों की वारदात में नशीला स्प्रे डालकर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। दोनों ही जगहों पर परिवार के लोग सोते रहे और चोर अलमारी बक्से तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और अन्य सामान उठा ले गए।