फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग से मौत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Nov 2016 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अड़ेपुरवा गांव में एक तिलक चढ़ाने में हर्ष फायरिंग से वीडियोग्राफर की मौत अवैध असलहे से चली गोली से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 12 बोर के असलहे के चार छर्रे मिले हैं। गोली ने मृतक के पेट के कई अंगों को क्षति-विक्षत किया है। मामले में मृतक के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


बताते चलें कि रविवार शाम रूरा कस्बे के गांधीनगर वार्ड नंबर आठ निवासी वसी अहमद (30) पुत्र इंशाअल्लाह मुस्तफा अड़ेपुरवा गांव निवासी प्रेम यादव के पुत्र रवि यादव के तिलक की वीडियोग्राफी करने गया था। इस दौरान जिनई गांव निवासी रामू गोस्वामी ने हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वीडियोग्राफी कर रहे वसी अहमद के पेट में गोली जा धंसी। आनन-फानन में घायल वसी अहमद को इलाज को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने वर के चाचा व रामू गोस्वामी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की थी।

देर रात मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें 12 बोर के असलहे से चली गोली के चार छर्रे मृतक के पेट से निकले हैं। छर्रे लगने से लीवर, पित्त की थैली व पेशाब की नली फट गई थी। गोली लगने से वसी अहमद की मौत होना पुष्ट हुआ है। मामले में मृतक के पिता इंशाअल्लाह ने आरोपी रामू गोस्वामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सीओ पवित्रमोहन त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध असलहे से चली गोली से वसी अहमद की मौत हुई है। वर पक्ष के चाचा को छोड़ दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहे को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें