शहर के मोहल्ला भटीपुरा में पांच युवकों द्वारा घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने के मामले में पांच युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी एक युवती घर पर अकेली थी। उसके परिजन काम से बाहर गए थे। तभी आधा दर्जन युवक घर में घुस गए और युवती को बुरी नियत से पकड़कर छेड़खानी करने लगे। शोर शराबा मचाने पर युवकों मारपीट शुरू कर दी। मोहल्लेवासियों को आता देख युवक मौके पर भाग निकले।
युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रसीद, राजा, हामिर, कल्लू सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।