फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में किशोरी से रेप का प्रयास

Wed, 06 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक किशोरी को स्टोर रूप में ले जाकर स्वीपर ने बलात्कार करने का प्रयास किया। किसी तरह स्वीपर के चंगुल से छूटकर आई किशोरी ने आपबीती मां-पिता को सुनाई। लोगों ने स्वीपर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह फरार हो गया।
विज्ञापन


इधर, माता-पिता पीड़ित किशोरी को लेकर अकबरपुर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने सफाई कर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

 पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी के पेट दर्द की शिकायत होने पर चार अप्रैल को जिला अस्पताल लेकर आया था। डाक्टर ने बेटी की हालत गंभीर के चलते जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया। मंगलवार की सुबह हालत में सुधार होने पर डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव ने डिस्चार्ज करने की बात कह दी।
विज्ञापन


किशोरी को बेड पर छोड़कर जिला अस्पताल दवाएं व अन्य सामान खरीदने चले गए। तभी स्वीपर शिवनाथ यादव किशोरी के हाथ में लगी वीगो निकालने के लिए जिला अस्पताल के खाली कमरे में ले गया। वहां ले जाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। बेटी जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटकर बेड पर आ गई।

इधर, बदहवास हालत में बेड पर बैठ किशोरी को मां-पिता के आने पर फफक कर रोने लगी और आपबीती बताई। पिता ने स्वीपर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फरार हो गया। 

किशोरी अपने माता पिता के साथ अकबरपुर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर जिला अस्पताल के स्वीपर शिवनाथ के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अकबरपुर कोतवाल अखिलेश यादव ने बताया कि आरोपी शिवनाथ की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें