थाना क्षेत्र में रविवार रात तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी 16 वर्षीय बेटी रविवार रात घर के बाहर दरवाजे पर सो रही थी। उसी दौरान गांव का लाल बहादुर बेटी की चारपाई के पास पहुंचा और फिर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव के बाहर खेत में ले गया।
वहां उससे दुष्कर्म किया। बेटी के बेसुध होने पर वह उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकला। सोमवार तड़के होश आने के बाद बेटी घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे।
इंस्पेक्टर राधमोहन द्विवेदी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।